फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों ने दिल्ली में फूंका प्रयागराज के डीएम का पुतला

विज्ञापन
Saints burnt effigy of DM of Prayagraj in Delhi
विज्ञापन
संतों ने दिल्ली में फूंका प्रयागराज के डीएम का पुतला
विज्ञापन

-मेला में जमीन आवंटन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया
प्रयागराज। माघ मेला में जमीन आवंटन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए साधु संतों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को धरना दिया। उन्होंने प्रयागराज के डीएम का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री से माघ मेला अधिकारी की जांच की मांग की।
विज्ञापन

योग गुरु धनंजय के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर धरना देते हुए संतों ने कहा कि माघ मेला में तमाम अव्यवस्थाएं हैं। योग गुरु धनंजय ने कहा कि बाबा परमहंस चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार 17 वर्षों से माघ मेला शिविर लगाते हैं। इस बार भी मेला में प्रशासन ने उनको शिविर का आवंटन किया। वह किसी काम से दिल्ली चले गए इसी बीच प्रशासन ने मिलीभगत से उनके शिविर के स्थान पर किसी और जमीन आवंटित कर दिया। इस संबंध में मेला अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब वह डीएम से मिलने गए तो उनको मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेला अधिकारी की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें