फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक की चपेट में आने से साधु की मौत, चालक घायल

Wed, 08 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के बैरागिया नाला के पास सोमवार की देर रात करीब एक बजे वाराणसी की तरफ पैदल जा रहे साधु की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार घायल हो गया। मृतक साधु की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि साधु रात्रि लगभग एक बजे पैदल ही वाराणसी की तरफ जा रहे थे। पीछे से ललित त्रिपाठी निवासी शुकुल का पूरा, तिवारीपुर थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ बाइक से हंडिया की ओर जा रहे थे। बैरागिया नाला के पास बाइक की चपेट में आने से साधु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने साधु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें