फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिवर्तन रैली से वोटरों को साधेगी भाजपा

Sun, 28 Aug 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद अब भाजपाई अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटरों को साधने के लिए परिवर्तन रैली आयोजित करवाने जा रहे हैं। परिवर्तन रैली जिले की सभी विधानसभाओं में होगी। रैली में यूपी भाजपा से जुड़े दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उमा भारती, मनोज सिन्हा, सांसद योगी आदित्यनाथ आदि के आने की चर्चा है।
विज्ञापन

इलाहाबाद की सभी विधानसभाओं में कम से कम दो रैली कराये जाने की चर्चा है। हालांकि रैली की तारीख की अभी घोषित नहीं की गई है। इस बारे में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभी इसकी तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें