दिवाली पर अपनों के बीच घर पहुंचकर खुशियां बांटने की चाहत शनिवार को प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर साफ नजर आई। दिवाली से एक दिन पहले शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों पर यात्रियों का सैलाब रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिवाली पर अपनों के बीच घर पहुंचकर खुशियां बांटने की चाहत शनिवार को प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर साफ नजर आई। दिवाली से एक दिन पहले शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों पर यात्रियों का सैलाब रहा।
विज्ञापन
पूर्वांचल और बिहार जाने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इससे हर तरफ त्योहारी सीजन की गहमागहमी का माहौल रहा। प्रयागराज जंक्शन पर सुबह से ही दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों का तांता लगा रहा।
इनमें से काफी ऐसे लोग रहे जो जंक्शन पर उतरने के बाद बुंदेलखंड, पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली अन्य गाड़ियों का इंतजार करते दिखे। पर्व मनाने की जल्दी और यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना की गई, जिससे घर जाने वालों को काफी हद तक राहत मिली। उधर, प्रयाग स्टेशन पर भी गाजीपुर, अयोध्या और जौनपुर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही।
वहीं, सिविल लाइंस और अन्य डिपो से पूर्वांचल की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों में जबरदस्त मारामारी रही। जौनपुर, देवरिया, आजमगढ़ और गोरखपुर रूट की बसें ठसाठस भरी दिखीं। कई यात्रियों को सीट पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी, तो कई लोग खड़े होकर ही गंतव्य की ओर रवाना हुए।