फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ : नौकरी के लिए सर्द सुबह में सिर पर 35 किलो वजनी बोरी रखकर लगाई दौड़

Tue, 17 Jan 2023 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले तीन वर्ष से रेलवे में नौकरी का ख्वाब देख रहे तमाम युवाओं का सपना एक बोरी के बोझ तले दब गया। सोमवार की सर्द सुबह में पहले 35 किलो का वजन लेकर कुछ युवा 100 मीटर की दूरी तय नहीं कर सके।
विज्ञापन
डीएसए मैदान में रेलवे की ओर से आयोजित ग्रुप डी भर्ती में 35 किलो वजनी बोरी लेकर दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन वर्ष से रेलवे में नौकरी का ख्वाब देख रहे तमाम युवाओं का सपना एक बोरी के बोझ तले दब गया। सोमवार की सर्द सुबह में पहले 35 किलो का वजन लेकर कुछ युवा 100 मीटर की दूरी तय नहीं कर सके। जिन्होंने यह दूरी तय भी की तो उसमें से काफी युवा अगले चरण में हुई एक किमी की रेस निर्धारित समय में पूरी नहीं कर सके। इस वजह से कुल 502 युवाओं का रेलवे में नौकरी का सपना आज पूरा नहीं हो सका। अब इन युवाओं को अगली भर्ती का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन





 

प्रयागराज के डीएसए ग्राउंड में सोमवार से रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से गैर तकनीकी पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल वन (ग्रुप डी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-टू) के सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) शुरू हुई। इस परीक्षा में कोई मेरठ से आया तो कोई आगरा से। सभी अभ्यर्थियों का एक ही ख्वाब था कि वह पीईटी पास कर लें। ताकि उनकी रेलवे में नौकरी पक्की हो जाए।

 

 

विज्ञापन

Prayagraj : 35 किलो वजनी बोरी लेकर दौड़ेते रेलवे ग्रुप डी के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

पहले दिन कुल 1500 अभ्यर्थियों को डीएसए ग्राउंड बुलाया गया था। इसमें से 1142 ही वहां पहुंचे, जबकि 358 अनुपस्थित रहे। इस दौरान अभ्यर्थियों को पहले 35 किग्रा की बोरी उठाकर 100 मीटर की दूरी दो मिनट में तय करनी थी। उसके बाद एक किमी की रेस 4.15 मिनट में पूरी करनी थी।

 

35 किग्रा का बोझ लेकर चार युवा निर्धारित समय में दूरी नहीं तय कर सके। इसके बाद 498 अभ्यर्थी निर्धारित समय में रेस पूरी नहीं तय कर पाए। इस वजह से पहले दिन ही 502 अभ्यर्थी नौकरी की दौड़ से बाहर हो गए। अगर अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या इसमें जोड़ ली जाए तो यह आंकड़ा 860 अभ्यर्थियों का हो जाएगा।

फिलहाल पहले दिन कुल 640 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन्हें अब शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। 15 फरवरी से सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। डीएसए ग्राउंड में पीईटी की प्रक्रिया प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग सीनियर डीपीओ एमके खरे, डीपीओ आशीष शुक्ल की देखरेख में हुई।

 

आज पहले दिन 640 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि 502 बाहर हो गए हैं। 19 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा डीएसए ग्राउंड में होगी। उसके बाद 28 से एक फरवरी तक इसका आयोजन होगा। - डॉ. आशीष सचान, चेयरमैन आरआरसी प्रयागराज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें