फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: थाने पर वकीलाें का हंगामा, पूर्व विधायक के बेटे-बहू पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में 25 दिसंबर को हुई घटना में क्रॉस केस दर्ज कराने को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। वकीलों ने साथी पर फायरिंग समेत अन्य आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उनकी तहरीर पर पूर्व सपा विधायक सईद अहमद के बेटे कवि अहमद व बहू इमरा पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

25 दिसंबर को पूर्व विधायक के सिविल लाइंस स्थित आवास के बाहर हंगामा हो गया था। इसमें उनकी बहू की ओर से छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में परवेज, असद, अफसान व 10-15 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। रविवार को परवेज अन्य अधिवक्ताओं संग सिविल लाइंस थाने पहुंचे और घेराव शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ताओं ने मांग की कि परवेज की तहरीर पर भी केस दर्ज किया जाए। हंगामा चलता रहा, बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।
परवेज ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर की रात वह अपने दोस्त को खाना खिलाने खानसामा रेस्टोरेंट गया था और गाड़ी पास में ही खड़ी की थी। गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में कवि अहमद व उसके चार पांच अज्ञात साथियों ने उसे पीटा। फायरिंग की और पूर्व में रंगदारी के दो लाख लाख रुपये न देने की बात कहते हुए गालीगलौज की। इसी दौरान इमरा खान ने जान से मारने के लिए ललकारा भी। बता दें कि कवि पूर्व विधायक का भाई व इमरा उसकी भाभी है। एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अतीक का नाम लेकर धमकाने का आरोप
उधर पूर्व विधायक के बेटे फराज का आरोप है कि आराेपी परवेज ने अपने साथियों संग आकर 25 दिसंबर को घर की महिलाओं से धक्कामुक्की व छेड़खानी की थी। अतीक अहमद का नाम लेकर धमकी दी थी। गेट तोड़ने का प्रयास किया था। असलहे, बम लेकर हंगामा किया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने आरोपियों पर मुकदमा लिखाया था। दावा किया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें