राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार शाम 5:00 बजे प्रयागराज समेत देशभर के स्वयंसेवकों से यू-ट्यूब और फेसबुक के माध्यम से रूबरू होंगे। संघ प्रमुख “वर्तमान परिदृश्य एवं हमारी भूमिका\" विषय पर रविवार, 26 अप्रैल को बौद्धिक वर्ग में शिरकत करेंगे । संघ के विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण चंद्र ने बताया कि कोरोना वायरस और लॉकडॉन की चुनौती के बीच भारत ने दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, इसी सिलसिले में संघ प्रमुख रविवार शाम 5:00 से 6:00 के बीच फेसबुक यू-ट्यूब के माध्यम से बौद्धिक वर्ग में शिरकत करेंगे। संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक इस आयोजन का सीधा प्रसारण देखेंगे।