फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: एसएससी ने तीन परीक्षाओं के परिणाम रोके

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएससी ने कोरोना संकट के चलते तीन परीक्षाओं के परिणाम रोके                                0 आयोग ने जेई, एमटीएस एवं सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट स्थगित किए                  प्रयागराज। कोरोना संकट के चलते जारी लॉकडाउन में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने पूर्व में घोषित तीन परीक्षाओं के परिणाम अगली सूचना तक स्थगित कर दिए हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जूनियर इंजीनियर परीक्षा (दूसरे प्रश्नपत्र)  2018, मल्टी टास्किंग स्टॉफ ( एमटीएस ) परीक्षा 2019 दूसरे प्रश्नपत्र एवं  संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2018 टियर-3 के परिणाम की घोषणा को रोक दिया गया है। आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर 2018 का परिणाम नौ अप्रैल, मल्टी टास्किंग स्टाफ 2019  का परिणाम 30 अप्रैल और सीजीएल 2018 टियर-3 का परिणाम आठ मई को घोषित किया जाना था।                           आयोग की ओर परिणाम स्थगित करने के साथ यह बताया गया है कि परिणाम की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इससे पहले आयोग की ओर से सीएचएसएल परीक्षा, स्टेनोग्राफर परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद आयोग की ओर से परीक्षा और परिणाम की नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें