फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटों भरे रास्तों पर चलने को तैयार रहे स्वयंसेवक

Sun, 22 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से डॉ.हेगडेवार की 125वीं जयंती के मौके पर रविवार को बाल पथ संचलन आयोजित किया गया। इसमें बैंडबाजे के साथ गणवेशधारी बाल एवं प्रण स्वयंसेवक ोंने उत्साह से हिस्सा लिया। पथ संचलन की शुरूआत एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज से हुई। जानसेनगंज चौराहा, घंटाघर, जीरो रोड, विवेकानंद मार्ग होकर पथ संचलन वापस कॉलेज में पहुंच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इसके पहले कालेज में हुए समारोह में मुख्य अतिथि संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ.वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि स्वयंसेवक भविष्य की चुनौतियों को समझते हुए कांटे के रास्तों पर चलने के लिए खुद को तैयार रखें। डॉ.हेगडेवार को युगदृष्टा की संज्ञा देते हुए कहा कि देश की प्रतिष्ठा बनाने के लिए उन्होंने बाल स्वयंसेवकों को साधा। उनका यह प्रयास आज फलीभूत हो रहा है। कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के काम में लगा हुआ है।

अध्यक्षता कर रहे प्रो.अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि अच्छे संस्कार से ही अच्छे मार्ग का निर्माण संभव है। समारोह में सह विभाग संचालक कमलाकांत, विभाग प्रचारक मनोज, प्रचार प्रमुख डॉ.मुरारीजी त्रिपाठी, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.केबी पांडेय, संजीव, जिला प्रचारक आलोक, मोहनजी टंडन, डॉ.नरेंद्र सिंह गौर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें