फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठक जारी, सीएम योगी भी पहुंचे

Sun, 22 Nov 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की गौहनिया में बैठक शुरू। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को गौहनिया स्थित वशिष्ठ वात्सल्य ग्लोबल स्कूल में जारी है। इसमें सरसंघचालक मोहन भागवत, सह सर कार्यवाह जोशी सहित प्रमुख केन्द्रीय पदाधिकारी मौजूद हैं। बैठक शुरू होने के साथ ही स्कूल परिसर में किसी के भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गौहनियां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


सरसंघचालक मोहन भागवत और सह सर कार्यवाह जोशी से भी अलग से सीएम योगी मुलाकात भी करेंगे। सीएम योगी रात आठ बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ जाएंगे। 

राम मंदिर की दिव्यता व भव्यता को लेकर जन जागरण, लव जिहाद को लेकर चिंता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्राम्य विकास, गो संरक्षण, धर्मांतरण पर अंकुश, धर्म जागरण, स्वदेशी और कुटुम्ब प्रबोधन हैं बैठक में चर्चा के संभावित बिंदु । डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने गौहनिया पहुंचकर सीएम के आगमन के संबंध में तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News अपनी मांगों को लेकर गौहनिया पहुंचे टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थी। - फोटो : prayagraj
टीजीटी पीजीटी 2016 के अभ्यर्थी अपनी समस्यों को लेकर गौहनियां पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि चयन होने के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। शिक्षक संघ की बैठक में जा रहे थे, जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस चार पांच अभ्यर्थियों को पकड़कर थाने ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें