फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई पिंक बुक, एनसीआर को मिले 40.71 करोड़ रुपये

विज्ञापन
New Delhi: Tejas Express, a new service to be launched in June 2017,in New Delhi. PTI Photo (Editors pls co-relate picture with story no DES10) (PTI4_30_2017_000005B) - फोटो : PTI
विज्ञापन
आ गई पिंक बुक, एनसीआर को मिले 40.71 अरब रुपये
विज्ञापन

0 नैनी-इरादतगंज, करछना-इरादतगंज फ्लाई ओवर ओवर के लिए मिला बजट
0 मुगलसराय-इलाहाबाद के बीच तीसरी लाइन पकड़ेगी रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पांच जुलाई को संसद में पेश हुए आम बजट के बाद उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को क्या मिला, उसकी तसदीक पिंक बुक से हो गई। रेल मंत्रालय द्वारा जारी की गई पिंक बुक में एनसीआर प्रशासन को इस बार 40.71 अरब रुपये का बजट मिला है। इस भारी भरकम बजट से एनसीआर प्रशासन तमाम कार्य करवाएगा। प्राथमिकता के आधार संबंधित कार्यों का भी चयन कर लिया गया है। इसमें नैनी-इरादतगंज और करछना-इरादतगंज के बीच रेल फ्लाई ओवर का कार्य प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन

पिंक बुक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) से इलाहाबाद जंक्शन के बीच तीसरी लाइन के कार्य को भी शामिल किया गया है। रेलवे का इस पूरे बजट में आधारभूत संरचना सुधारने पर जोर है। इसी वजह से इलाहाबाद जंक्शन से सूबेदारगंज के बीच चौथी लाइन के कार्य को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा 14 ऐसे कार्य भी हैं जो पूर्व में चल रहे है। उन कार्यों को समाप्त करने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। इसमें 750 करोड़ रुपये सिर्फ रेल ओवर ब्रिज एवं रेल अंडर ब्रिज निर्माण के लिए है। सिगनलिंग के लिए 189.50 करोड़, ट्रैक नवीनीकरण के चल रहे कार्य के लिए 384.17 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बोर्ड ने इस बार जीएम, डीआरएम से यह भी कहा है कि वह प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्य भी करवा सकते हैं। नैनी से इलाहाबाद छिवकी के बीच तीसरी लाइन, इलाहाबाद छिवकी में एक अतिरिक्त प्लेटफार्म, अलीगढ़-दाऊद खां के बीच तीसरी लाइन, रूमा-चकेरी-चंदारी के मध्य 12.5 किमी की तीसरी लाइन का कार्य भी शामिल है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक एनसीआर के लिए कुल 1867.4 करोड़ के नए कार्य स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही चालू वित्त वर्ष में इन कार्यों के लिए 109.64 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन

प्रमुख मद जहां एनसीआर करेगा खर्च
नई लाइन निर्माण 4.15 करोड़ रुपये
दोहरी लाइन बिछाना 11.02 करोड़ रुपये
रेल ट्रैक नवीनीकरण 553 करोड़ रुपये
सिगनलिंग एवं दूरसंचार 245 करोड़ रुपये
कर्मचारी कल्याण 27.79 करोड़ रुपये
यात्री सुविधाएं 177 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें