63 पद भरने के लिए लिखित परीक्षा 17 जनवरी को हुई थी।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से ली गई जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिटेडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटललॉजिकल असिस्टेंट (सीएमए) की भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी हो गया।
इस परीक्षा में अंतिम रूप से कुल 1444 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसमें जेई के 1400, डीएमएस के आठ और सीएमए के 36 अभ्यर्थी शामिल रहे। इन सभी की नियुक्ति अब उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और डीजल रेल इंजन कारखाना वाराणसी में शीघ्र ही होगी।
आरआरबी की ओर से जेई की विभिन्न कैटेगरी, डीएमएस और सीएमए के कुल 1446 पदों के लिए आवेदन मांगा गया था। इसके लिए 2.10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पहले चरण की परीक्षा पिछले वर्ष 22 मई से दो जून और 26 जून से 28 जून तक हुई।
इसके सफल अभ्यर्थी पिछले वर्ष 28 अगस्त से एक सितंबर और 19 सितंबर को हुई। जबकि डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन का कार्य 24 नवंबर से 14 दिसंबर और 18 दिसंबर 2019 को हुआ। इस पूरी प्रक्रिया में दस अभ्यर्थी अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित किए गए।
आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा का परिणाम आरआरबी इलाहाबाद की वेबसाइट पर है। इसमें अभ्यर्थी अपने कट ऑफ मार्क्स भी देख सकते हैं।