फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के लिए आवेदन करने से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 07/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म में संशोधन करने के लिए करेक्शन विंडो 16 नवंबर से 25 नवंबर तक खुलेगी। इस निर्धारित अवधि के दौरान अभ्यर्थी तय शुल्क का भुगतान करके अपने आवेदन पत्र में जरूरी सुधार कर सकेंगे। हालांकि, रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि संशोधन के दौरान ‘क्रिएट एन अकाउंट’ फॉर्म में भरी गई बुनियादी जानकारी और अभ्यर्थी की ओर से एक बार चुने गए आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) के विकल्प में किसी भी प्रकार का बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें