फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी : एनटीपीसी दूसरे चरण की परीक्षा आज से, तीन राज्यों के दस शहरों में बनाए गए 49 केंद्र

Sat, 16 Jan 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
rrb c key
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी ) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा का दूसरा चरण शनिवार 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। दूसरे चरण की यह परीक्षा 31 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान परीक्षा तीन राज्यों के दस शहरों में होगी। इन सभी शहरों में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 24 एवं 26 जनवरी को नहीं होगी, जबकि प्रयागराज में परीक्षा पौष पूर्णिमा के स्नान की वजह से 28 जनवरी को भी नहीं होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि परीक्षा का पहला चरण पिछले वर्ष 28 दिसबंर को शुरू हुआ जो 13 जनवरी तक चला। आरआरबी प्रयागराज की बात करें तो यहां 4099 पदों के लिए अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।  आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा में तकरीबन दो लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा  प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, रुड़की एवं  देहरादून में होगी। सर्वाधिक 13 केंद्र प्रयागराज में बनाए गए हैं। इन सभी शहरों में परीक्षा दो पॉलियों में सुबह 10.30 से 12 एवं दिन में तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पूर्व ही वह अपने केंद्र में पहुंच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें