फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी : 26 नहीं, अब 60 हजार पदों पर होगी भर्ती

Fri, 03 Aug 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट और टेकनीशियन पदों के लिए शुरू हो रही भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे 47 लाख अभ्यर्थियों को खासी राहत दी है। पहले यह परीक्षा 26502 पदों के लिए होनी थी, लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने पदों की संख्या बढ़ाकर 60 हजार कर दी है। यानी की अब हर एक सीट पर 78 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। पहले हर एक सीट पर 177 दावेदार थे। इलाहाबाद समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में भर्ती परीक्षा नौ अगस्त से शुरू हो रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर बढ़े हुए पदों की जानकारी दी है।
विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की सहायक लोको पायलट और टेकनीशियन पदों के लिए देश भर से इस बार 47 लाख आवेदन आए हैं। इसमें सर्वाधिक 9.50 लाख उत्तर प्रदेश के रहे। सहायक लोको पायलट और टेकनीशियन के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए जब पूर्व में विज्ञापन आया तो कुल पदों की संख्या 26502 दर्शाई गई थी। हालांकि तब यह भी कहा गया था कि परीक्षा शुरू होने तक पदों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसा हुआ भी। भर्ती बोर्ड ने दो गुने से ज्यादा पद अब बढ़ा दिए हैं। ऐसे में अब अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा भी कम हो जाएगी। इस बारे में रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि बोर्ड ने एएलपी और टेकनीशियन के पद बढ़ा दिए हैं। अब 60 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा होगी।
विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड के इन शहरों में होगी भर्ती परीक्षा
0 इलाहाबाद , कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, झांसी, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार।
मनोज सिन्हा ने ये किया ट्वीट
0 सरकार ने सहायक लोको पॉयलट एवं तकनीशियन पदों को दोगुने से अधिक कर 26502 से 60000 किया। इससे रेलवे में और अधिक नौकरियां सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें