फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Result 2019: आज आएगा रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Mon, 04 Mar 2019 09:10 AM IST
Garima Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा पिछले वर्ष ली गई ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम आज जारी होगा। आरआरबी इलाहाबाद के अधीन इस परीक्षा में तकरीबन दस लाख अभ्यर्थी शामिल  हुए। 
विज्ञापन


सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल  होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ होगा।

ग्रुप डी के 62 हजार से ज्यादा पदों के लिए रेलवे की ओर से पिछले वर्ष 17 सिंतबर से 17 दिसंबर के मध्य ऑनलाइन भर्ती परीक्षा ली गई थी। आरआरबी इलाहाबाद की बात करें तो उसके अधीन आने वाले  4762 पदों के लिए तकरीबन 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
विज्ञापन


इसमें से दस लाख के आसपास अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम रविवार चार मार्च की दोपहर तीन बजे जारी होगा। 
विज्ञापन

आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इसकी तिथि बाद में जारी होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 
उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  www.indianrailways.gov.in पर जाएं, फिर अपनी रीजनल वेबसाइट को सलेक्ट करें। 

इसके बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करें।

इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें