फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB : जूनियर ट्रांसलेटर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, सात अभ्यर्थियों का चयन

Fri, 19 Jun 2026 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) पद का प्रोविजनल फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
RRB - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) पद का प्रोविजनल फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। साल 2024 से शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने का अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जिन्हें अब बड़ी राहत मिली है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस भर्ती के जरिए कुल सात उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चुना गया है। उन्हें मेरिट, कम्युनिटी और उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर अलग-अलग रेलवे विभागों में तैनात किया जाएगा। कुल चयनित उम्मीदवारों में से छह को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में नियुक्ति मिली है, जबकि एक उम्मीदवार का चयन बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) के लिए हुआ है। इन सभी सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर आधिकारिक नोटिस में जारी कर दिए गए हैं। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन अभिजीत सिंह ने बताया कि यह अंतिम चयन पूरी तरह से उम्मीदवारों के प्रदर्शन और सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद उनकी योग्यता के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें