रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस) और रासायनिक एवं धातुक्रम सहायक (सीएमए) के 2,569 पदों पर भर्ती के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-टू) की संभावित तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक यह परीक्षा दो जुलाई 2026 को होगी। अभ्यर्थी परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी देख सकेंगे, जबकि ई-काल लेटर परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। लेवल-छह की इस तकनीकी भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने अभ्यर्थियों के बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण और मूल आधार कार्ड को अनिवार्य किया है, जिसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।