फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेजस राजधानी एक्सप्रेस प्रकरण में आरपीएफ ने ग्रामीणों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को उत्तर मध्य रेलवे के भीरपुर और मेजारोड रेलवे स्टेशन के बीच अराजकतत्वों द्वारा तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की नाकाम साजिश के मामले में शनिवार को आरपीएफ ने ग्रामीणों से पूछताछ की। छिवकी आरपीएफ की टीम ने घटना वाले सेक्शन के आसपास रहने वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन

घटना के बाद रेलवे लाइन के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों की माने तो ट्रैक पार कर जाने वालों द्वारा ही यह कार्य किया गया है। बता दे कि नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल पटना तक चलने वाली गाड़ी संख्या 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को दिल्ली से पटना बिहार जा रही थी। भीरपुर मेजा रोड के मध्य गुजरने के दौरान रेलवे ट्रेक से कुछ आवाज आई। लोको पायलट द्वारा ट्रेन रोककर दी गई सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर जांच की थी।
वहीं टीम द्वारा जांच रिपोर्ट में बताया गया कि डाउन ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 794/18-16 भीरपुर और मेजा स्टेशन के मध्य गिट्टी रख दिया था। इसके कारण उपरोक्त घटना घटित हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर आरपीएफ छिवकी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरपीएफ छिवकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें