फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ के एएसआई को जारी किया चेतावनी पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ के एएसआई को जारी किया चेतावनी पत्र ,स्टेशन अधीक्षक सस्पेंड,
विज्ञापन

प्रयागराज। दिल्ली जा रही रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस से बाबा रामअवधदास को उतारे जाने के मामले की जांच कर रहे स्टेशन डायरेक्टर कानपुर सेंट्रल हिमांशु उपाध्याय ने अपनी रिपोर्ट डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ को सौंप दी है। रिपोर्ट देखने के बाद डीआरएम ने ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई को बाबा राम अवधदास से अच्छा व्यवहार न करने के आरोप में चेतावनी पत्र देने की बात कही है। डीआरएम के मुताबिक इस मामले में इटावा स्टेशन के अधीक्षक को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। डीआरएम के मुताबिक रेलकर्मियों को यात्रियों की वेशभूषा नहीं, बल्कि यह देखना चाहिए कि उसके पास उचित टिकट है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि हर एक यात्री से रेलकर्मी और अफसर अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें