फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए 600 से ज्यादा बसें चलाएगा रोडवेज

Mon, 10 Oct 2022 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीईटी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रयागराज रीजन में छह डिपो को जिम्मेदारी सौंपी गई है।  कुल 462541 अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए 600 से अधिक बसें रोडवेज चलाएगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर यूपी रोडवेज ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित इस परीक्षा के लिए यूपी रोडवेज ने 4.62 लाख अभ्यर्थियों के लिए 600 से ज्यादा बसों के संचालन की तैयारी की है। 

विज्ञापन



पीईटी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रयागराज रीजन में छह डिपो को जिम्मेदारी सौंपी गई है।  कुल 462541 अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए 600 से अधिक बसें रोडवेज चलाएगा। प्रयागराज रीजन की बात करें तो यहां  से कुल 272285 अभ्यर्थी 15 शहरों में जाएंगे, जबकि रोडवेज प्रयागराज रीजन के मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी एवं प्रतापगढ़ में 19026 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे।


इन अभ्यर्थियों को सिविल लाइंस डिपो की बसें कानपुर, कौशांबी, वाराणसी और जौनपुर रूट का सफर कराएंगी। लीडर रोड की बसें कानपुर रूट पर चलेंगी। इसी तरह जीरो रोड की बसें बांदा, चित्रकूट, मीरजापुर व प्रयाग डिपो बसें लखनऊ, अमेठी व वाराणसी जाने वाली अभ्यर्थियों के लिए लगेंगी। मिर्जापुर डिपो की बसें चंदौली, जौनपुर, कौशांबी व प्रतापगढ़ डिपो की बसें चंदौली, जौनपुर, अंबेडकरनगर की ओर संचालित होंगी। परीक्षा के लिए सर्वाधिक  57015 अभ्यर्थी प्रयागराज से कानपुर नगर जाएंगे।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ से सबसे कम 445 अभ्यर्थी चंदौली जाएंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के बाद उसे वापस भेजने के लिए अलग से एक-एक कर्मचारी तैनात रहेंगे। हर तरह से निगरानी व व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइंस बस स्टेशन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बसों में उनके गंतव्य तक जाने के लिए विशेष बोर्ड भी लगा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें