उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) प्रयागराज क्षेत्र में अनुबंध के आधार पर 250 संविदा चालकों की भर्ती के लिए 13 व 14 अगस्त को प्रयाग डिपो की राजापुर कार्यशाला में रोजगार मेले आयोजन करेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) प्रयागराज क्षेत्र में अनुबंध के आधार पर 250 संविदा चालकों की भर्ती के लिए 13 व 14 अगस्त को प्रयाग डिपो की राजापुर कार्यशाला में रोजगार मेले आयोजन करेगा।
विज्ञापन
इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है। इसके अलावा उसके पास भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। उसकी वैधता कम से कम दो वर्ष पुरानी हो। आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष छह महीने और अधिकतम 58 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनितों को प्रति माह न्यूनतम 5000 किमी ड्यूटी करने पर 3000 रुपये तक की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
22 दिन या उससे अधिक ड्यूटी करने पर 1500 से 4500 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान होगा। दो वर्ष की निरंतर सेवा एवं मानक के अनुरूप कार्य दिवस पूर्ण करने पर 16593 रुपये व 19593 रुपये प्रतिमाह नियमानुसार ईपीएफ की कटौती के उपरांत पारिश्रमिकी का भुगतान किया जाएगा। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि पहला टेस्ट पास करने वाले को दूसरे के लिए कानपुर भेजा जाएगा।