फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोडवेज का फैसला : मास्क न पहनने वाले यात्रियों को टिकट नहीं देगा रोडवेज 

Fri, 26 Mar 2021 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • ड्राइवर और कंडक्टर ने नहीं पहना मास्क तो लगेगा सौ रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोराना के बढ़ रहे केस को देखते हुए रोडवेज ने फरमान जारी किया है कि अगर बिना मास्क पहने यात्री का टिकट न दिया जाए। अगर यात्री के पास मास्क नहीं है तो वह गमछा या रूमाल अपने मुंह पर बांधे। इसके अलावा अगर ड्राइवर और कंडक्टर मास्क नहीं पहनते हैं तो उनके खिलाफ सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि उक्त सभी निर्णय आज मुख्यालय अफसरों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आज रोडवेज की ओर से तमाम यात्रियों को मास्क भी उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने बताया कि बस स्टेशन पर एक बार फिर से मास्क के लिए अलग काउंटर बनाए जाने की भी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर की नियमित रूप से ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग करने की भी बात मुख्यालय के अफसरों ने कही है।  वहीं दूसरी ओर होली के मद्देनजर रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दिल्ली रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची होने की वजह से वहां से आने वाली बसों को ठीक संख्या में यात्री मिल रहे हैं। 

शहर में चल रही पुरानी बसों की होगी मरम्मत 
शहर में चल रही पुरानी सिटी बसों की मरम्मत होगी। यह निर्णय बृहस्पवितार को मंडलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में गांधी सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक में लिया गया। बैठक में सिटी बसों के संचालन, उनके मेंटिनेंस एवं उससे होने वाले आय-व्यय की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने नगरीय बसों की रिपेयरिंग एवं मेंटिनेंस हेतु नामित मेसर्स श्यामा श्याम सर्विस सेंटर की अवधि को 30 जून तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया। मण्डलायुक्त ने इस अवधि में नया टेण्डर निकाले जाने का भी  निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक में कंपनी द्वारा बताया गया कि सिटी बसों के संचालन में आर्थिक नुकसान हो रहा है।  कहा गया कि वर्ष 2017 से सिटी बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया। इस अवधि में डीजल के दाम खूब बढ़े। इस पर मंडलायुक्त ने सिटी बस सेवा में हो रहे आर्थिक नुकसान हेतु नई कार्ययोजना बनाकर आय को बढ़ाने के लिए कहा। बैठक में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया गया कि जून-जुलाई माह तक 50 इलेक्ट्रानिक बसों के आने की सम्भावना है। मण्डलयुक्त ने प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के पिछले 10 वर्षों की वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट की समीक्षा हेतु तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर बोर्ड के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी  भानु चन्द्र गोस्वामी, पीडीए  उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, नगर आयुक्त रवि रंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज टीकेएस बिसेन आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें