फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : हर 15 मिनट पर विंध्याचल के लिए मिलेंगी रोडवेज बस, नवरात्र के मद्देनजर होगा संचालन

Sat, 10 Oct 2026 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शारदीय नवरात्र के मौके पर यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन 20 अक्तूबर तक विंध्याचल जाने वाले 10 प्रमुख मार्गों पर कुल 200 अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र के मौके पर यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन 20 अक्तूबर तक विंध्याचल जाने वाले 10 प्रमुख मार्गों पर कुल 200 अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। प्रयागराज से प्रत्येक 15 मिनट पर रविवार सुबह 4.30 बजे से विंध्याचल के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी।

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन ने सबसे अधिक दबाव वाले मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर सर्वाधिक 65 बसें संचालित करेगा। इसके अलावा मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज मार्ग पर 50 बसें और मिर्जापुर -राबर्ट्सगंज मार्ग पर 30 बसों का संचालन किया जाएगा।

वहीं संभावित भीड़ को देखते हुए मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर 25 बसें तैनात रहेंगी। इसके साथ ही प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल, लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल, बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल और कौशाम्बी (कड़ा धाम)-प्रयागराज-विंध्याचल जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर भी पांच-पांच बसों का संचालन सुनिश्चित किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार विंध्याचल में भी बसों के ठहराव वाले स्थल पर तमाम तैयारी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें