रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली इस ट्रेन का सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। नई दिल्ली से हावड़ा के लिए 04052 का संचालन 12, 15, 17 एवं 21 अक्तूबर की शाम 6.15 बजे होगा। अगले दिन सुबह 6.10-6.15 बजे ट्रेन का आगमन-प्रस्थान सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर व रात 11.40 बजे ट्रेन हावड़ा पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में हावड़ा से 04051 का संचालन 14, 17, 19 एवं 23 अक्तूबर को होगा। रात 1.40 बजे चलने के बाद ट्रेन शाम 6.40-6.45 बजे सूबेदारगंज व अगले दिन सुबह 8.20 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।