फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तीन बजे बाद सिविल लाइंस से चलने लगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
Roadways buses started running from civil lines at three o'clock in the day
विज्ञापन
प्रयागराज। मकर संक्रांति के अवसर पर यूपी रोडवेज की बसें जीजीआईसी और एमएनएनआईटी शिफ्ट कर दिए जाने की वजह से बुधवार को यात्रियों को खासी परेशानी हुई। हालांकि भीड़ न होने की वजह से दिन में तीन बजे के बाद बसों का सिविल लाइंस बस स्टेशन पर आवागमन शुरू हो गया। इससे यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के निर्देश पर रोडवेज ने मकर संक्रांति के अवसर पर कानपुर रूट की बसें सिविल लाइंस एवं लखनऊ, फैजाबाद रूट की बसें एमएनएनआईटी के सामने प्रिंटिंग कालेज ग्राउंड में शिफ्ट कर दी थी। इन दोनों ही स्थानों पर रोडवेज ने अस्थायी बस स्टेशन बनाया था। सुबह से ही इन दोनों ही स्थानों से बसें चल रही थी। सिर्फ वाराणसी-गोरखपुर रूट की बसें ही सिविल लाइंस बस स्टेशन से संचालित होती रही। बीच-बीच में एक-दो बसें कानपुर और लखनऊ रूट की यहां पहुंचती भी रहीं। अस्थायी बस स्टेशनों एवं शहर की सड़कों पर भीड़ कम होने की वजह से दिन में तीन बजे ट्रैफिक पुलिस से अनुमति लेकर रोडवेज प्रशासन ने सभी रूट की बसों का संचालन सिविल लाइंस बस स्टेशन से शुरू कर दिया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि आज दिन भर में 850 बसों का आवागमन हुआ। हालांकि तैयारी 1300 बस के संचालन की थी, लेकिन ज्यादा भीड़ न होने की वजह से अतिरिक्त बसों की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें