फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : झूंसी से विद्यावाहिनी शिफ्ट हुईं रोडवेज बसें, एमजी मार्ग में लग रहा जाम

Thu, 02 Apr 2026 03:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस बस अड्डे के पुनर्विकास कार्य की वजह से झूंसी शिफ्ट की गईं वाराणसी और गोरखपुर रूट की बसें भी विद्यावाहिनी से चल रही हैं। विद्यावाहिनी मैदान में स्थान सीमित होने की वजह से रोडवेज के अधिकांश चालक सड़क किनारे ही बसें खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसों के चलते विद्या वाहिनी स्कूल पर लग रहा जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस बस अड्डे के पुनर्विकास कार्य की वजह से झूंसी शिफ्ट की गईं वाराणसी और गोरखपुर रूट की बसें भी विद्यावाहिनी से चल रही हैं। विद्यावाहिनी मैदान में स्थान सीमित होने की वजह से रोडवेज के अधिकांश चालक सड़क किनारे ही बसें खड़ी कर देते हैं। ऐसे में एमजी मार्ग पर मेडिकल कॉलेज से सीएमपी तक दिनभर वाहन रेंगते रहते हैं। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इस जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने रक्षा मंत्रालय से परेड मैदान में बसें खड़ी करने के लिए अनुमति मांगी है, ताकि वहां से वाराणसी, बांदा, मिर्जापुर, गोरखपुर एवं पूर्वांचल के रूटों की बसें चलाई जा सके और विद्यावाहिनी मैदान से पहले की तरह लखनऊ, अयोध्या, दिल्ली एवं कानपुर रूट की बसों का संचालन हो। यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अगर रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल जाता है, तो गोरखपुर, वाराणसी, बांदा और मिर्जापुर रूट की सभी बसें परेड मैदान से चलाई जाएंगी। इससे शहर के अंदरूनी हिस्सों में बसों का दबाव काफी कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें