यूपी रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते रोडवेज की बसों का संचालन रविवार 30 नवंबर से महात्मा गांधी मार्ग स्थित विद्या वाहिनी मैदान से होना था, लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं सका।
यूपी रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते रोडवेज की बसों का संचालन रविवार 30 नवंबर से महात्मा गांधी मार्ग स्थित विद्या वाहिनी मैदान से होना था, लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं सका। विद्या वाहिनी मैदान में रोडवेज द्वारा यात्री सुविधा के लिए अस्थाई शेड, प्रतीक्षालय पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है, लेकिन रविवार सुबह से यहां एक भी बस की आवाजाही नहीं हुई।
विज्ञापन
शनिवार को ही क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी किया था कि रविवार 30 नवंबर से लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, दिल्ली, प्रतापगढ़, रायबरेली आदि रूट की बसों का संचालन विद्या वाहिनी मैदान से ही होगा। सिविल लाइंस से केवल गोरखपुर और वाराणसी मार्ग की ही बसें चलेंगी, लेकिन रविवार दोपहर दो बजे तक सिविल लाइंस से ही सारे रूटों की बसों का संचालन चलता रहा।