होली पर दिल्ली समेत नौ रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
0 आज से 22 मार्च तक होगा हर रोज 176 अतिरिक्त बसों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। होली के अवसर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते यूपी रोडवेज रविवार 13 मार्च से अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन 22 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली समेत कुल नौ रूट पर 176 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
दरअसल होली के पूर्व दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। इसे देखते हुए यूपी रोडवेज ने होली के आसपास की तिथियों में अतिरिक्त बस चलाने की तैयारी की है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि पर्व मनाने के लिए लोग आसानी से प्रयागराज आ सके इसके लिए दिल्ली रूट पर वाया कानपुर 19 एवं वाया लखनऊ 09 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया जा रहा है। इन बसों का संचालन रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बांदा, अयोध्या, वाराणसी रूट पर भी अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।
----------------------------
रूटवार इस तरह से होगा अतिरिक्त बसों का संचालन
रूट का नाम बसों की संख्या
प्रयागराज-कानपुर-दिल्ली मार्ग 19
प्रयागराज-लखनऊ-दिल्ली मार्ग 09
प्रयागराज-लखनऊ मार्ग 34
प्रयागराज-कानपुर मार्ग 24
प्रयागराज-फैजाबाद मार्ग 20
प्रयागराज-वाराणसी मार्ग 24
प्रयागराज-जौनपुर-गोरखपुर मार्ग 26
प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग 10
प्रयागराज-बांदा मार्ग 10