फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पटरी पर रेस्टोरेंट तोड़ा बाकी को छोड़ा

Fri, 21 Aug 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में रोड पटरी पर चल रहे एक रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया लेकिन उसी के आसपास पटरी और पार्क में अवैध रूप से चल रही दुकानों को छोड़ दिया। रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हंगामा भी हुआ। इसके साथ निगम ने नवाब यूसुफ रोड, पीडी टंडन पार्क, स्टेनली रोड, एलगिन रोड पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन


निगम का दस्ता प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण एसएल यादव के नेतृत्व में दिन में थार्नहिल रोड पहुंचा। यहां हीरा हलवाई चौराहा के पास रोड पटरी पर चल रहे एक रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया। इसके पहले 20 अप्रैल को भी निगम ने यह रेस्टोरेंट ध्वस्त किया था। इसका विरोध शुरू हुआ तो निगम अफसरों ने नगर विकास मंत्री आजम खां के आदेश पर कार्रवाई का हवाला दिया। इस बीच रेस्टोरेंट मालिक और निगम अफसरों के बीच तीखी झड़प हुई। आरोप लगाया गया कि यहीं विवेकानंद चौराहा के पास पार्क में तथा मेडिकल चौराहा पर पराग के नाम पर गुमटी चल रही, जिसमें पराग के उत्पाद नहीं है। मेडिकल चौराहा पर तो पराग की गुमटी में डोसा की दुकान चल रही है लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही।

दस्ते ने थार्नहिल रोड पर इंदिरा प्रतिमा चौराहा तक कार्रवाई की। इसके पहले नवाब यूसुफ रोड, पीडी पार्क के चारों तरफ, स्टेनली रोड, एलगिन रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। पीडी पार्क के पास बहुगुणा प्रतिमा स्थल पर कब्जा कर बनाई गई झोपड़ी भी तोड़ी गई। कार्रवाई में 53 गुमटी, ठेले एवं दुकानें हटाई गईं। इसमें अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें