फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार की राह हुई कठिन, 17 जुलाई तक दोनों ट्रेनें निरस्त

Sun, 16 Jul 2023 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए सीधी ट्रेन प्रयागराज संगम से चलती है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 14229/14230 हरिद्वार एक्सप्रेस बृहस्पतिवार 13 जुलाई के बाद अब रविवार 16 जुलाई को भी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से देहरादून, ऋषिकेश एवं हरिद्वार की राह कठिन हो गई है। उत्तराखंड के इन तीन महत्वपूर्ण शहरों की ओर जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें सोमवार तक के लिए निरस्त हैं। अब मंगलवार 18 जुलाई को ही प्रयागराज से इन तीनों शहरों के लिए ट्रेन मिलेगी। यहां जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस और देहरादून एक्सप्रेस निरस्त कर दिए जाने की वजह से तकरीबन चार हजार आरक्षित टिकट भी निरस्त हुए हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए सीधी ट्रेन प्रयागराज संगम से चलती है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 14229/14230 हरिद्वार एक्सप्रेस बृहस्पतिवार 13 जुलाई के बाद अब रविवार 16 जुलाई को भी निरस्त कर दी गई है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14113/14114 सूबेदारगंज-देहरादून भी 17 जुलाई तक नहीं चलेगी। उत्तराखंड जाने वाली इन दोनों प्रमुख ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से बीते तीन दिन में ही देहरादून एक्सप्रेस के 1895 टिकट निरस्त हुए। 14229 हरिद्वार एक्सप्रेस निरस्त होने से 683 आरक्षित टिकट निरस्त हुए।

इस तरह से तीन दिन में ही 2578 टिकट निरस्त हो चुके हैं। रविवार एवं सोमवार को भी 1500 से ज्यादा टिकट निरस्त होने का अनुमान है। क्योंकि देहरादून एक्सप्रेस 16 एवं 17 जुलाई को भी निरस्त है। इसी तरह हरिद्वार एक्सप्रेस भी रविवार को निरस्त है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल लक्सर स्टेशन यार्ड में बारिश की वजह से हुए जलभराव की वजह से यह दोनों ट्रेनें निरस्त हुई हैं। कहा कि यात्रियों को नियमानुसार उनका रिफंड दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें