फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो साल में ही उखड़ने लगी पनासा-बैंदो मार्ग की सड़क

Tue, 16 Jun 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
पनासा-बैंदो मार्ग की सड़क इन दिनों बदहाल, झाड़ियों से घिरी पटरी बनी हादसों का कारण
विज्ञापन
पनासा से बैंदो मार्ग की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। करीब दो वर्ष पहले बनी इस सड़क पर अब जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा सड़क के दोनों किनारों पर पटरी का निर्माण भी अधूरा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर सड़क के किनारे झाड़ियां इतनी घनी हो गई हैं कि मोड़ों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) लगभग खत्म हो गई है। इसके चलते आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार बाइक सवार और अन्य वाहन चालक अचानक सामने आ जाने से दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे हैं, जबकि कुछ घटनाओं में लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें