फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंजूरी और बजट के बाद भी नहीं बनी सड़क, राहगीर परेशान

Wed, 25 Nov 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कलंदरपुर। जर्जर सड़क की फोटो
विज्ञापन
शिवगढ़ में ठाकुरद्वारा मंदिर से संकल्प स्कूल तक एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अप्रैल में स्वीकृत हुआ था। इसके लिए लगभग 10 लाख रुपये का बजट भी मंजूर है। कई महीने बीतने के बाद भी यह कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से स्कूली बच्चों और दर्जनों गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क निर्माण में देरी से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में भी यह मामला उठाया गया था। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता तुषार ने ठेकेदार की व्यस्तता को देरी का कारण बताया। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। विधायक गीता पासी ने भी सड़क के नवीनीकरण का कार्य जल्द कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें