फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क अधूरी, स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु होंगे परेशान

Fri, 22 May 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। ज्येष्ठ माह के दशहरा पर स्नान के लिए रामगंगा के गोरा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार भी परेशान होना पड़ेगा। मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू होने के बाद भी अब तक सड़क दुरुस्त नहीं कराई गई है। पिछले कई पर्व पर भी श्रद्धालु दुश्वारियां उठाकर स्नान के लिए घाट तक पहुंचे थे।
विज्ञापन

ज्येष्ठ दशहरा पर मुख्य स्नान इस बार 25 मई को होगा। बाढ़ के दौरान कटी सड़क की मरम्मत के साथ ही यहां मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। इसके चलते मजार से लेकर रामगंगा पुल तक सड़क पर दिनभर धूल उड़ती रहती है।

मेला प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम कश्यप ने कहा कि जिम्मेदारों को समय रहते यहां आवश्यक इंतजाम करने चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। वहीं, पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि सड़क पर मिट्टी डालने का कार्य कराया गया है, इसी वजह से धूल उड़ रही है। ये काम जून के अंत तक पूरा हो पाएगा। श्रद्धालुओं के लिए परेशानी न हो, इसके लिए सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैरिकेडिंग कराने के निर्देश
एसडीएम निधि शुक्ला ने मेला प्रबंध कमेटी की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र पर संज्ञान लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्नान घाट पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान के लिए बैरिकेडिंग कराई जाए। एसडीएम ने बताया कि अनुमति संबंधी प्रार्थनापत्र पर थाना प्रभारी से आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें