फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पाइपलाइन डालने के बाद सड़क बदहाल

Mon, 13 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के बसरही गांव में खोदी गई पाइपलाइन से ईट का खड़ंजा बदहाल
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत बसरही गांव में खोदी गई पाइपलाइन के लिए खड़ंजे को ठेकेदार द्वारा उखाड़ दिया गया, लेकिन बाद में उसे ठीक ढंग से नहीं बनाया गया, जिससे मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण संगम लाल, रामनिहोर पटेल, लाला राम पटेल ने बताया कि यह संपर्क मार्ग पहले से बना हुआ था और करीब 50 घरों के लोगों को आवागमन का मुख्य रास्ता है। पाइपलाइन डालते समय खड़ंजा उखाड़ दिया गया, लेकिन उसे ठीक से नहीं बनाया गया, जिससे रास्ता पूरी तरह खराब हो गया है। ग्रामीणों ने खड़ंजे की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इसे ठीक नहीं कराया गया तो आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें