क्षेत्र के घूरपुर-प्रतापपुर सड़क का निर्माण पांच माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। 28 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए डीएम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर डीएम ने तत्काल जांच का आदेश दिया। जांच टीम ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट भेजी है। जांच के एक माह बाद भी निर्माण नहीं शुरू हुआ। सड़क का निर्माण अधर में लटक जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण मोहित मिश्र, दीपक पांडेय, बबलू उपाध्याय, छोटका केसरवानी, कुलदीप प्रजापति, मुरलीधर तिवारी ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।