उत्तर प्रदेश से दर्दनाक खबर सामने आई है। प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसा मांधाता इलाके में हाईवे पर हुआ। डंपर की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को मांधाता मोड़ के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
दरअसल, शान मोहम्मद (25) पुत्र मोहम्मद फारुख निवासी निघासन जनपद खीरी, मोहम्मद फरहाद (14) पुत्र अबरार अहमद निवासी नरसिंहगढ़ थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़, मोहम्मद शाह बान (16) पुत्र फते मोहम्मद निवासी छत्ता का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ निवासी तीनों युवक बात कर रहे थे, तभी पीछे से डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।