फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RO/ARO Paper Leak: STF को बड़ी सफलता, आरोपी के मोबाइल में मिला 30 पन्नों का पेपर; अभ्यर्थियों के दस्तावेज मिले

Tue, 25 Jun 2024 12:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले में आरोपी के मोबाइल से 30 पन्नों का प्रश्नपत्र बरामद हुआ है। आरोपियों के कब्जे से एसटीएफ ने सात अभ्यर्थियों के दस्तावेज बरामद किए हैं। भोपाल में पेपर पढ़ने गए आठ अभ्यर्थी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है।
विज्ञापन
RO/ARO Paper Leak Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आरओ/एआरओ परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ को आरोपी विशाल दुबे के मोबाइल से लीक कराए गए 30 पन्नों का प्रश्नपत्र मिला है। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी ने पेपर को डिलीट कर दिया था। लेकिन इसे रिकवर कर लिया गया। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने सभी छह आरोपी विशाल, संदीप, अमरजीत, सुभाष, सुनील और विवेक को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसटीएफ ने रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ की पूछताछ में विशाल दुबे समेत अन्य आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अलग-अलग जगहों से आठ अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने के लिए भोपाल भेजा था। 

ये सभी नौ फरवरी को तय जगह पर भोपाल पहुंचे और सभी ने पेपर को अच्छी तरह से रीड किया। इस खुलासे पर अब एसटीएफ की टीम ने सभी आठ अभ्यर्थियों को आरोपी बनाने जा रही है। एसटीएफ जल्द ही इन सभी को गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन


सात अभ्यर्थियों की मार्कशीट बरामद
एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि इन अभ्यर्थियों से डील तय होने के बाद इनके दस्तावेजों को अपने पास जमा करवाया लिया था। इनमें दसवीं, बारहवीं, स्नातक समेत अन्य डिग्रियां और आधार कार्ड से लेकर अन्य दस्तावेज थे। 


 

एसटीएफ ने इनके कब्जे से सात लोगों के दस्तावेज को बरामद किया है। इनमें से एक अभ्यर्थी प्रयागराज जबकि अन्य उप्र के अन्य शहरों समेत बिहार के हैं। एसटीएफ ने इन सभी की कुंडली खंगालने के लिए ब्योरा इकट्ठा कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर खोलना चाहते थे संदीप व विशाल
यह भी पता चला कि विशाल काफी समय से प्रिंटिंग से जुड़ा था। बताया गया कि संदीप और विशाल दोनों शहर में एक कोचिंग सेंटर खोलना चाहते थे। इसके लिए वे जगह की तलाश भी कर रहे थे। लेकिन इससे पहले एसटीएफ ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें