फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ-एआरओ के लिए आवेदन आज से

Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों द्वारा यूपीएससी के बोर्ड पर लगाई गई कालिख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कुल 361 पदों के लिए मंगलवार से आवेदन किया जा सकेगा। आखिरी तारीख 27 अक्तूबर है लेकिन परीक्षा शुल्क 24 अक्तूबर तक ही जमा हो पाएगा। प्रारंभिक परीक्षा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

आयोग की ओर से पूर्व में घोषित वार्षिक कैलेंडर में ही आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 27 नवंबर को कराने की घोषणा की गई थी लेकिन नोटिफिकेशन में देरी की वजह से असमंजस की स्थिति बन गई थी। हालांकिअब सभी तरह की आशंकाएं दूर हो गई हैं। हालांकि पिछले साल 40 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रतियोगियों को एक तथा आखिरी अवसर से वंचित होना पड़ेगा। आयोग ने 2014 के बाद अब नोटिफिकेशन की घोषणा की है। इस तरह से 2015 का सत्र लैप्स हो गया है। उम्र की गणना एक जुलाई 2016 से होगी। कुल 361 में 356 पद सामान्य चयन के हैं। पांच पद बैकलॉग के हैं। इस विज्ञापन में आरओ-एआरओ के अलावा कुल 19 विभागों में लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार, संख्य सहायक, अन्वेषक सहसंगणक, सहायक मलेरिया अधिकारी, कनिष्ठ लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार, निरीक्षक माप विज्ञान आदि के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें