फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रंगोत्सव’ में बिखरे शिव भक्ति के रंग

Wed, 30 Sep 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और घुंघरू प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शिव भक्ति पर केंद्रित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कर्नल डीएन सिंह और विशिष्ट अतिथि ले. कर्नल कनिनिका ठाकुर ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ‘ऐसी सुबह आए’, ‘बोलो राम-राम-राम’, ‘भज मन राम चरण सुखदाई’, ‘हरिराम सुमिर’ भजनों को खूब पसंद किया गया। इसके बाद नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोमल, सृष्टि, कृति, निधि, पूजा, नंदिनी, सचिन, प्रीति, राकेश, धर्मेंद्र, बंटी, एजाज की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। कार्यक्रम मीना खन्ना के निर्देशन में हुआ और संचालन नंदल हितैषी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें