फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मांडा रोड और जंगीगंज को जोड़ने वाले नदी सेतु को मिली मंजूरी, मिर्जापुर, वाराणसी का सफर होगा आसान

Mon, 12 Jan 2026 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शासन की तरफ से रविवार को मांडा रोड स्थित गंगा नदी पर सेतु को मंजूरी मिल गई। इस पुल के बनने से कोरांव, करछना, मेजा, मांडा और जंगीगंज के करीब 250 गांवों के लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
फोटो 18कादरगंज गंगा घाट पर बना पुल। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की तरफ से रविवार को मांडा रोड स्थित गंगा नदी पर सेतु को मंजूरी मिल गई। इस पुल के बनने से कोरांव, करछना, मेजा, मांडा और जंगीगंज के करीब 250 गांवों के लोगों का सफर आसान होगा। इसके अलावा बनारस और मिर्जापुर आने-जाने में भी कम समय लगेगा। वहीं, शासन से मंजूरी के बाद तीन महीने के भीतर सेतु निगम पुल का निर्माण शुरू कर देगा।

विज्ञापन


अभी तक मांडा रोड पर स्थित डेंगुर घाट पर पीपापुल के निर्माण के बाद उसका उपयोग आवागमन के लिए किया जाता था। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में यहां पर पक्के पुल की मांग काफी लंबे समय से हो रही थी।

वहीं, करीब छह महीने पहले मांडा रोड से जंगीगंज को जोड़ने वाले गंगा नदी पर सेतु का प्रस्ताव सेतु निगम की तरफ से शासन को भेजा गया था। इस टू लेन पुल की कुल लंबाई 1340 मीटर है और पुल के निर्माण में 325 करोड़ रुपये व्यय होंगे। शासन की तरफ से इसे मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने से लोगों को काफी खुशी है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में पुल का निर्माण तीन महीने के भीतर शुरु होने की संभावना है। इस पुल को बनने में लगभग तीन साल का समय लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें