मानसून में सब्जियों की कीमत में तेजी आने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। अधिकांश हरी सब्जियों के दाम में 30 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
दोनैया मंडी के उत्पादकों ने बताया कि खेतों में सब्जियों की कमी के कारण उत्पादन घट गया है। टमाटर और अदरक की आपूर्ति बाहर की मंडियों से हो रही है। मंडी में सब्जियां कम पहुंचने से करनाईपुर और आसपास के बाजारों में दाम बढ़ गए हैं। किसानों का कहना है कि बरसात के मौसम में सब्जियों का उत्पादन स्वाभाविक रूप से कम हो जाता है, जिससे कीमतों में तेजी बनी रहती है।
करनाईपुर बाजार में प्रमुख सब्जियों के फुटकर भाव
15 दिन पहले वर्तमान भाव
टमाटर 15 40
आलू 15 20
नेनुआ 15 30
बैंगन 10 30
परवल 30 50
हरी मिर्च 35 50
मूली 30 35
अदरक 170 180
(नोट : दाम प्रति किलो रुपये में)