फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के किनारे गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Wed, 12 Jul 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
लगातार बारिश तथा गंगा और यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से किनारे के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिले के 600 से अधिक गांव बाढ़ के मुहाने पर हैं। सदर के अलावा सोरांव, फूलपुर के बड़े इलाके में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों में आशंका है कि इसी तरह एक-दो दिन और बारिश होती रही तो पानी घरों में घुस जाएगा। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कई गांवों में पानी घुस भी गया है और धान की फसल डूब गई है।
विज्ञापन


पिछले साल जिले के साढ़े छह सौ से अधिक गांव बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लोग कई दिनों तक घरों में फंसे रहे। इस बार अभी से बाढ़ की आशंका सताने लगी है और लोगों में दहशत है। झूंसी के छतनाग ग्राम सभा में तालाब ओवर फ्लो हो गया है। अतरपुर, महमूदाबाद, नई झूंसी, पुरानी झूंसी समेत कई गांवों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। मेजा में रेल लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन पानी निकासी के लिए पुलिया नहीं बनाई गई है।

इसकी वजह से अमिलिया कला, सोनाई, औंता, लेहड़ी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी भर गया है। क्षेत्र में धान की फसल डूब गई है। यही हाल बारा में भी है। वहां सड़क का निर्माण हो रहा है, लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से सड़वा, रेही, तालुका, बैजला आदि गांवों में पानी घुस गया है। करछना के पनासा, लटकहा आदि गांवों तक भी पानी पहुंच गया है। बारिश जारी रही तो स्थिति और खतरनाक होगी है। इसकी वजह से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें