हंडिया के धनुपुर में मौके पर गए बिना आईजीआरएस रिपोर्ट में उपस्थिति दर्शाने पर राजस्व निरीक्षक और एक साल तक पारिवारिक रजिस्टर में एक पीड़ित महिला का नाम दर्ज न करने के मामले में फूलपुर ब्लॉक में वीरभानपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी को चार्जशीट दी गई है।
हंडिया के धनुपुर में मौके पर गए बिना आईजीआरएस रिपोर्ट में उपस्थिति दर्शाने पर राजस्व निरीक्षक और एक साल तक पारिवारिक रजिस्टर में एक पीड़ित महिला का नाम दर्ज न करने के मामले में फूलपुर ब्लॉक में वीरभानपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी को चार्जशीट दी गई है। चकरोड की जांच की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश यादव को सौंपी गई थी। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने मौके पर गए बिना आईजीआरएस रिपोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्शा दी। यह बताया कि मौके पर कोई मिला ही नहीं। बाद में शिकायत पर मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि राजस्व निरीक्षक मौके पर गए बिना ही अपनी रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
वहीं, फूलपुर ब्लॉक के वीरभानपुर गांव में विद्या देवी अपने पति के निधन के बाद एक साल से पारिवारिक रजिस्टर पर नाम दर्ज कराने के लिए भटक रहीं थीं। इस लापवाही के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार को चार्जशीट जारी कर दी गई है। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र का कहना है कि इस मामले में लेखपाल की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।