फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक को पीटकर छीने ग्यारह हजार

Tue, 30 Apr 2019 12:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घूरपूर में जिला पंचायत राजस्व निरीक्षक से मार-पीटकर करके उनसे नकदी छीन ली गई। भुक्तभोगी ने घूरपुर थाने पहुंचकर एक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। भुक्तभोगी राजस्व निरीक्षक विपिन बिहारी लाल गुप्ता निवासी करछना ने पुलिस को बताया कि सोमवार को अवैध वसूली की शिकायत पर वह भीटी मार्ग पर चेकिंग के लिए गए थे।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों से लीज होल्डर के बारे में जब पूछताछ कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाली-गालौच शुरू कर दी। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तब उन लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश की। इसी बीच एक व्यक्ति ने उसे खींचकर गाड़ी से उतार लिया और जेब में वसूली से मिले 11,220 रूपये छीन लिए। उन्होंने वहीं से डायल-100 को सूचना दी।

मदद न मिलने पर किसी तरह बचकर वह घूरपूर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। भुक्तभोगी ने लीज होल्डर अजय कुमार पटेल निवासी चितौरी को नामजद करने के अलावा आठ अज्ञात लोगोें के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें