फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के लिए धरने पर बैठे रेवतीरमण

Fri, 25 May 2018 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गंगा को बांधों से मुक्त करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। परेड मैदान स्थित बांध पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। इस दौरान रेवतीर रमण ने राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाने की घोषणा की। कहा, समर्थन के लिए सभी दलों के नेताओं से वार्ता भी करेंगे। धरने में लोक कलाकारों की टीम भी रही जो कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाती रही।
विज्ञापन


सभा में रेवती रमण का कहना था कि गंगा की सफाई के नाम पर विगत वर्षों में हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन गंगा मैली की मैली रह गईं। आज गंगा का पानी नहाने योग्य नहीं रहा। गंगा पर जगह-जगह बांध बना दिए गए हैं। एक दर्जन से अधिक महानगरों की फैक्ट्रियों, टेनरियों, नालों का गंदा पानी गंगा में मिला दिया जा रहा है। इससे गंगाजल पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है। रेवती रमण का कहना था कि वह प्रधानमंत्री तथा उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से मिलकर बांधों के निर्माण को रोके जाने और गंगा को अविरल बहने देने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने धरने में शामिल लोगों को हाथ उठा कर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलवाया। पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने गंगा के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने की। संचालन नगर  महासचिव योगेश यादव ने किया। धरने में दुर्गा गुप्ता, जोखूलाल यादव, विनय कुशवाहा, डॉ.निसार अहमद, लालता प्रसाद निषाद, राम मिलन यादव, कुमार नारायण, भोलानाथ गुप्ता, महेन्द्र निषाद, गुलाब सिंह यादव, लल्लन राय, दान बहादुर मधुर, अवनीश यादव आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें