फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, धूमनगंज में हुआ हादसा

Mon, 09 Feb 2026 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के पोंगहट पुल के पास देर रात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात हुई। युवक किसी शादी समारोह से लौट रहा था।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के पोंगहट पुल के पास देर रात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात हुई। युवक किसी शादी समारोह से लौट रहा था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। युवक 12वीं का छात्र था। धूमनगंज निवासी प्रियम श्रीवास्तव (17) दोस्तों के साथ किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने गया था। पोंगहट पुल के पास ट्रक ने उसे रौंद दिया। साथ में दूसरी बाइक पर चल रहे दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें