फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : सेवानिवृत्त फौजी के बेटे ने खुद को मारी गोली, पत्नी से झगड़े के बाद उठाया कदम

Tue, 31 Oct 2023 11:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पंतरवा निवासी सुभाष शर्मा के बेटे लवलेश की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम 7:30 बजे किसी बात को लेकर लवलेश का पत्नी कल्पना से विवाद हो गया।
विज्ञापन
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती के पंतरवा गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी के बेटे लवलेश शर्मा(24) ने खुद को गोली मार ली। पत्नी से झगड़े से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

पंतरवा निवासी सुभाष शर्मा के बेटे लवलेश की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम 7:30 बजे किसी बात को लेकर लवलेश का पत्नी कल्पना से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो लवलेश लहूलुहान हालत में पड़ा था।

बगल में ही पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी पड़ी थी। सूचना मिली तो पुलिस आई तो उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। पूरामुफ्ती प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि गोली जबड़े में लगी है। घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें