फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमपी के रिटायर्ड प्राचार्य, राजधानी का गार्ड कोविड संक्रमित 

Fri, 14 Aug 2020 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पीड़ितों में सीएमपी डिग्री कॉलेज के रिटायर्ड प्राचार्य, राजधानी एक्सप्रेस के गार्ड, एसआरएन अस्पताल की गायनी विभाग में तैनात महिला डॉक्टर, डफरिन की एक स्टाफ नर्स शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक 245 कोविड संक्रमितों की बृहस्पतिवार को जारी सूची में एसआरएन, बहादुरपुर ब्लाक और बेली अस्पताल में तैनात तीन आशा भी हैं। रेलवे में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। गार्ड के साथ रेलवे के एक वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, डीआरएम कार्यालय का एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
संक्रमितों में प्रशासनिक अफसरों के नाम बढ़े हैं। मेजा में तैनात वीडीओ संग एक सेवानिवृत्त पीसीएस अफसर शामिल हो गए हैं। जिला कचहरी के एक अधिवक्ता, बिजली विभाग के एक कर्मचारी के साथ कोविड ने इफ्को में और पांव पसारे हैं। संक्रमण की जद में एक चीफ टेक्निशियन समेत चार इफ्को कर्मी आए हैं। कचहरी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल कर्मी भी संक्रमण का शिकार हुआ है। 

जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र से आए एक्सिस बैंक मैनेजर संक्रमित

कोरोना संक्रमण का शिकार एक्सिस बैंक के एक मैनेजर शामिल हो गए हैं। वह महाराष्ट्र में तैनात है, यहां आए तो दिक्कत होने पर जांच कराई। एजी आफिस के एक कर्मचारी के साथ दारागंज स्थित संस्कृत महाविद्यालय के एक शिक्षक भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

प्रभारी धूमनगंज, संगम चौकी के तीन सिपाही भी पॉजिटिव

नोडल अधिकारी के मुताबिक धूमनगंज थाना प्रभारी संक्रमितों में शामिल हो गए हैं। इस थाने से करीब एक दर्जन पुलिस कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद थाना परिसर सैनिटाइज कराया गया। संगम पुलिस चौकी के तीन सिपाही और दारागंज थाने में तैनात एक सिपाही में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के एक जवान भी संक्रमित हुआ है। सभी के संपर्कियों की तलाश का काम शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

81 लोगों ने दी कोरोना को मात, अस्पतालों से डिस्चार्ज

कोराना पीड़ितों की बढ़ती संख्या के बीच राहत वाली बात यह है कि अब संक्रमण मुक्त होकर घर जाने वालों की संख्या भी सैकड़ा का आंकड़ा छूने की ओर है। बृहस्पतिवार को अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों से 81 मरीज संक्रमण से मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इनमें कोटवा एट बनी हॉस्पिटल से छह, कालिंदीपुरम कोविड केयर सेंटर से सर्वाधिक 26, रेलवे अस्पताल से आठ, यूनानी मेडिकल कॉलेज कोविड केयर सेंटर से 19 मरीज डिस्चार्ज किए गए। बेली अस्पताल से नौ, यूनाइटेड मेडीसिटी से तीन और एसआरएन अस्पताल से दस मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें