फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग करने पर फंसे रिटायर्ड इंस्पेक्टर

विज्ञापन
Retired Inspector trapped after firing Harsh - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
बहरिया। सरायगनी गांव में दो दिन पहले एक बारात में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने से हरकत में आई बहरिया पुलिस ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाने पर ले आई है। अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति पुलिस के सक्रिय होने पर गांव से फरार हो गया है। जबकि रिटायर्ड इंस्पेक्टर की राइफल को जमा करवा के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस मामले से अंजान बनती रही। लेकिन हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस को सक्रिय होना पड़ा। वायरल वीडियो में सरायगनी निवासी रफीक अहमद पुत्र सगीर अहमद तमंचे से फायरिंग कर रहा है। जबकि सरायगनी निवासी एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर अनीस अहमद पुत्र स्व.मुख्तार अहमद राइफल से फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग का वीडियो बना कर वायरल कर दिया तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। बुधवार को देर रात हल्का दरोगा श्रवण कुमार की तहरीर पर रिटायर्ड इंस्पेक्टर अनीस कुमार और अवैध तमंचे से फायर करने वाले रफीक अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 286 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थाने से कुछ ही दूर पर हुई हर्ष फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि 2010 में सरायगनी से हसनपुर गई बारात में हर्ष फायरिंग से दौलतपुर निवासी अमर लाल यादव की गोली लगने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। इंस्पेक्टर बहरिया ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नीलगाय का शिकार करने में फंस चुके है रिटायर्ड इंस्पेक्टर
बहरिया। हर्ष फायरिंग में फंसे रिटायर्ड इंस्पेक्टर अनीस अहमद अपने शौकिया मिजाज से कई बार फंस चुके हैं। बनारस में तैनाती के दौरान गांव आने पर नील गाय का शिकार करना अनीस अहमद का काफी भारी पड़ गया था। तुलापुर में अपने साथियों के साथ एक नील गाय को गोलियों से मार गिराया था। ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस ने इंस्पेक्टर अनीस अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें